Showing posts with label Terrorism. Show all posts
Showing posts with label Terrorism. Show all posts

Monday, November 15, 2010

Ashamed of being Indian?

मैं भारतीय हूँ और मैं सदा से इस बात पर गर्व करता आया हूँ| बचपन से ही मुझे गर्व होता था भारत के गौरवशाली इतिहास पर, इसके भौगोलिक परिप्रेक्ष्य पर, इसकी वर्तमान प्रगति की दर पर और भविष्य के प्रति भारत की जागरूकता पर| पर वक्त के साथ मुझे ये महसूस होता गया कि सिर्फ गर्व करना ही सब कुछ नहीं होता| गौरव को बनाये रखने के लिए सतत परिश्रम की भी आवश्यकता होती है| पर आज भारतीय इस बात को भूल गए हैं| "हमारे पूर्वजों ने ये किया, वो किया" - इस तरह की बातों पर सीना चौड़ा करते हैं| पर अभी हम क्या हैं, ये नहीं देखते| किसी ज़माने में भारतीयों ने भारतीयता का परिचय दिया था| पर आज का हर भारतीय सिर्फ कागजी कार्यवाही के लिए ही भारतीय रह गया है ताकि सरकारी नौकरी मिल सके|